कुटरी और लखरोनी में मिले 4 पॉजिटिव मरीज, पूर्व में निकले पॉजिटिव मरीजों के साथ में पुणे से आए थे गांव...
नरेन्द्र अहिरवार, दमोह
आज मुख्य रूप से पथरिया के लखरोनी गांव से ही अकेले 3 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए है। साथ ही 1 पॉजिटिव कुटरी का पाया गया हैं। जानकारी के मुताबिक पूर्व में पथरिया क्षेत्र अंतर्गत काकरधा गांव में मिले पॉजिटिव मरीजों के साथ ही यह 3 लोग पुणे से साथ में अपने गृह ग्राम आए हुए थे। जिनकी साथ में आए पूर्व में पॉजिटिव रहे मरीजों के साथ में आने के कारण सभी की सतत मॉनिटरिंग की जा रही थी। साथ ही उन्हें भी होम क्वॉरेंटाइन किया गया था। इसके साथ ही 1 कुटरी से कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आया है।
इस संबंध में सीएमएचओ डॉ तुलसा ठाकुर ने उक्त मरीजों की पुष्टि करते हुए। यह जानकारी दी है कि उक्त 3 मरीज पूर्व में पथरिया के काकरधा गांव निवासी लोगो के साथ में ही पुणे से आए हुए थे। साथ ही 1 कुटरी में पाया गया हैं। जिसके कारण साथ में आए विभिन्न मरीजों का भी डॉक्टर्स टीम के द्वारा स्वस्थ्य परीक्षण कर होम कोरांटाइम में रखा गया था।
जिसमे आज 4 लोगो की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव प्राप्त हुई हैं। जानकारी लगते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर रवाना हो गई है। जिनके द्वारा विभिन्न पॉजिटिव मरीजों को कोविड सेंटर पथरिया में भर्ती कराया जाएगा। जिले में अब कुल 24 पॉजिटिव मरीज है। जिनमे 1 रीवा सतना निवासी महिला भी शामिल है।
Tags:
Bansa Kala
Corona Vayrus
Covid19
Damoh
Gaisawad
Health
helth
jabalpur
Jabera
Katni
Madiyado
Muraina
Patera
Pathariya
Police
Political
Tahalka voice
Technology