देवेन्द्र चौरसिया हत्याकांड के आरोपी गोविंद सिंह परिहार पर अब 50 हजार रुपए का हुआ इनाम घोषित... फिल्मी अंदाज में पुलिस ने जगह-जगह लगाए रंगीन पोस्टर...

देवेन्द्र चौरसिया हत्याकांड के आरोपी गोविंद सिंह परिहार पर अब 50 हजार रुपए का हुआ इनाम घोषित... फिल्मी अंदाज में पुलिस ने जगह-जगह लगाए रंगीन पोस्टर...




दमोह (हटा) - लगभग 1 वर्ष बीत जाने के बावजूद अब भी हटा के बहुचर्चित देवेन्द्र चौरसिया हत्याकांड के मुख्य आरोपी पथरिया विधायक रामबाई सिंह परिहार के पति गोविंद सिंह परिहार के लिए पुलिस अब तक पकड़ने में नाकाम रही है। जिन्हे पकड़ने के लिए एस आई टी टीम गठित की गई है। जो अपने अपने स्तर से आरोपी गोविंद सिंह की तलाश में जुटी हुई है। विगत दो दिवस पूर्व राजस्व एवं जिला प्रशासन ने गैपुरा स्थित निवास पर पहुंच कर बन रहे नाले का मार्ग परिवर्तित कर मैरिज गार्डन को बनाया जा रहा था। जिसको अवैध बताते हुए। प्रशासनिक अधिकारियों ने जेसीबी की मदद से अवैध बांड्रीबॉल को धराशाई किया था। 




इस बीच विधायक रामबाई सिंह परिहार की प्रशासनिक अधिकारियों के बीच तू तू मैं मैं भी सामने आई थी। जहां विधायक रामबाई नियमानुसार कार्यवाही किए जाने की अपील प्रशासनिक अधिकारियों से कर रही थी। यहां तक कि उन्होंने यह भी कहा था कि प्रशासन अगर जोर जबरजस्ती करेगा तो पूरे परिवार के साथ आत्मदाह कर लूंगी। घंटों चली बहस के बाद आखिर भारी मात्रा में पहुंचा प्रशासनिक अमला अतिक्रमण के बाद वापस लौटा।



सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद इस मामले में अब पुलिस प्रशासनिक अमले की कार्यवाही तेज हो गई है। इसी बीच अतिक्रमण की कार्यवाही के बाद आज फिर देवेन्द्र चौरसिया हत्याकांड ने एक नया मोड़ लिया। जहां आईजी अनिल शर्मा ने इनामी राशि को 30 हजार से बड़ा कर 50 हजार कर दिया है। इसी के साथ हटा नगर के साथ साथ अन्य क्षेत्रों में भी उनकी रंगीन फोटो के साथ पोस्टर भी जगह-जगह लगवा दिए गए हैं। 



मामला यहीं खत्म नहीं होता प्रशासनिक अमले ने अब आरोपी गोविंद सिंह परिहार के खास रहे लोगों के लिए भी नोटिस भेज कर उनसे पूछताछ करना प्रारंभ कर दी है। आपको बता दें कि पोस्टर को पूरी तरह से रंगीन प्रिंट कराया गया है। जिससे आरोपी को पकड़ने और पहचानने में आसानी हो सके साथ ही फरार मामले की संक्षिप्त जानकारी भी इस पोस्टर में प्रदर्शित की गई है। वहीं लगातार पुलिस प्रशासनिक अमले की कार्यवाही पर भी सवाल उठ रहे है। लगातार की जा रही पूछताछ व टीमों के द्वारा छानबीन के बावजूद अब भी पुलिस के हांथ खाली हैं। जो बड़ी ही चिंता का विषय है। 




पथरिया विधायक रामबाई सिंह परिहार के जेठ व भतीजों को चौरसिया हत्याकांड में हटा कोर्ट से मिली जमानत...


वहीं देवेन्द्र चौरसिया हत्याकांड मामले में लिप्त पथरिया विधायक रामबाई सिंह परिहार के जेट महेंद्र सिंह परिहार एवं भतीजे वेद परिहार व जयप्रकाश परिहार के लिए विगत दिवस रविवार के दिन हटा न्यायालय में पेश किया गया था। जहां से उन्हें देर शाम जमानत मिल गई है।




Post a Comment

Please Do Not Enter Any Span Link In The Comment Box

Previous Post Next Post
Nature
Nature Nature
loading...