काशी विश्वनाथ मंदिर विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम को भव्यता देने निकाली प्रभात फेरी...
दमोह - 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भगवान काशी विश्वनाथ मंदिर में 13 दिसम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकार्पण समारोह को भव्यता प्रदान करने हेतु दिव्य काशी भव्य काशी के तहत देश भर में 15444 मंडलों और 51 हजार स्थलों पर धार्मिक स्थल पर कार्यक्रम आयोजित होने जा रहे हैं । जिसका सीधा प्रसारण भी दमोह जिले भर में जिला मुख्यालय सहित प्रत्येक मण्डल में आयोजित होना है। दिव्य काशी भव्य काशी कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने हेतु आज भारतीय जनता पार्टी दमोह के जिला अध्यक्ष एड प्रीतम सिंह की सहभागिता से आज सुबह 6 बजे फुटेरा वार्ड स्थित राधा कृष्ण मंदिर से प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें भगवान का भजन कीर्तन करते हुए ढोल मजीरे बजाते हुए नगर भ्रमण किया, जगह जगह श्रद्धालुओ द्वारा भगवान के सामने आरती की गई और भोग लगाया गया और पुष्प वर्षा की गई।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष एडवोकेट प्रीतम से लोधी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 13 दिसंबर को दिव्य काशी भव्य काशी के माध्यम से काशी में जो विकास कार्य किए गए हैं और विकास कार्यों का लोकार्पण करने जा रहे हैं जिसका सीधा प्रसारण हम सभी देशवासी मठ मंदिरों से देखेंगे आज उसी क्रम में लोकार्पण कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने हेतु भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रभात फेरी फुटेरा वार्ड स्थित श्री राधा रमण मंदिर से निकाली जो विभिन्न वार्डों से निकाली गई।
प्रभात फेरी के समापन अवसर पर मंदिर में सभी के साथ पूजा की गई। जिसमें दमोह भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी, जिला उपाध्यक्ष संजय सेन, ब्रजभूषण गर्ग, अमित बजाज, कार्यालय मंत्री रामलाल उपाध्याय, जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र सिंह परिहार, सह प्रभारी महेन्द्र जैन, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष डॉ आलोक अहिरवार, युवा मोर्चा अध्यक्ष भरत यादव, दमयंती नगर मंडल अध्यक्ष पवन तिवारी, दीन दयाल मण्डल अध्यक्ष कृष्णा राज, मनीष असाटी राकेश लोधी कार्तिक शेलार बिल्लू बाधवा, विकास ठाकुर पवन चंदेल, श्याम दुबे श्याम विश्वकर्मा, आशीष शर्मा सहित ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्त्ताओ की उपस्थिति रही।
कमल पुष्प अभियान के अंतर्गत जनसंघ व भाजपा के संस्थापक सदस्यों का किया स्वागत...
दमोह - भारतीय जनता पार्टी द्वारा कमल पुष्प अभियान के माध्यम से जन संघ एवं भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों का स्वागत एवं सम्मान किया जा रहा है इसी तारतम्य में कमल पुष्प अभियान के प्रदेश कार्यक्रम के अनुसार जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं कमल पुष्प अभियान के जिला प्रभारी पंडित बृज भूषण गर्ग के द्वारा दमोह जिले के जनसंघ एवं भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों के घर घर जाकर सभी सम्माननीय जेष्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं का श्रीफल शॉल एवं पुष्प मालाएं पहनाकर उनका सम्मान किया एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।
भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा संस्थापक सदस्य उमा नेमा के घर पर जाकर उनका पुष्प मालाओं के माध्यम से स्वागत एवं सम्मान किया।
कमल पुष्प अभियान में जिला प्रभारी बृज भूषण गर्ग, जिला उपाध्यक्ष संजय सेन, जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा, दीनदयाल मंडल अध्यक्ष कृष्णा राज, आईटी सेल प्रभारी रिंकू गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।
शक्तिपुत्र जी महाराज के जन्म दिवस पर हज़ारों दुर्गा चालीसा एवं संगठन ने किया रक्तदान...
दमोह - संपूर्ण देश में श्री अखंड दुर्गा चालीसा पाठ एवं नशा विरोधी अभियान के माध्यम से जन जागरण का कार्य कर रहे परम सदगुरुदेव योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज एवं श्री पंचज्योति शक्ति तीर्थ के मार्गदर्शन में भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा रक्तदान अभियान चलाया जा रहा है 9 दिसंबर को परम सदगुरुदेव योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष डॉक्टर सुजान सिंह के नेतृत्व में रक्तदान किया।
भगवती मानव कल्याण संगठन जिला अध्यक्ष डॉक्टर सुजान सिंह ने कहा कि 9 दिसंबर को परम सदगुरुदेव योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज का जन्म दिवस है हम सभी उनके शिष्य योगीराज जी को अपनी अनंत शुभकामनाएं देते हैं और उनके जन्मदिवस पर आज भगवती मानव कल्याण संगठन कार्यकर्ता गोविंद यादव निवासी बलारपुर ने हिंडोरिया निवासी आज एक 2 साल 6 माह वर्षीय बालक को रक्तदान किया है। भगवती मानव कल्याण संगठन निरंतर जरूरतमंदों को रक्तदान करता आ रहा है और आगे भी जिस किसी को भी रक्त की आवश्यकता होगी उन्हें भी निरंतर अपना सहयोग रक्तदान के माध्यम से करता रहेगा वही देश-विदेश में लाखों दुर्गा चालीसा पाठ किये गए जिले में हजारों जगह दुर्गा चालीसा पाठ किए गए जिसमें संगठन के जिला अध्यक्ष डॉ सुजान सिंह जिला प्रभारी प्रांतीय पदाधिकारियों की मौजूदगी रही होने वाले दुर्गा चालीसा पाठ का निरीक्षण भी किया गया।
Tags:
Bhopal
bjp
cm shivraj
congress
Covid 19
Education
Festival
Forest dipartment
jabalpur
Jabera
Mp
Pathariya
Political
Tahalka voice
tecnology
Tendukheda