गणेश जाटव भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष घोषित, शुभचिंतकों ने दी बधाइयां..
दमोह - भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी की सहमति से अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलास जाटव ने अनुसूचित जाति मोर्चा दमोह के जिलाध्यक्ष के दायित्व पर गणेश जाटव को नियुक्त किया गया।
अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष गणेश जाटव की नियुक्ति पर जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी सहित सभी पदाधिकारियों ने अपनी शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि संगठन में कार्यकर्ता एक महत्वपूर्ण इकाई है प्रत्येक कार्यकर्ता को उनकी कार्यकुशलता के आधार पर दायित्व प्रदान किए जाते हैं नव नियुक्ति पर मेरी बधाई एवं शुभकामनाएं हैं साथ ही यह पूर्ण आशा एवं विश्वास है कि गणेश जाटव संगठन की रीति-नीति के साथ अनुसूचित जाति वर्ग में भाजपा को घर घर तक पहुंचाएंगे।